इंटरलॉकिंग की वजह से अयोध्या रूट की ट्रेनों का बदला जा रहा रास्ता
प्रयागराज। प्रयागराज-अयोध्या रूट पर अगले कुछ दिन ट्रेनों की आवाजाही बदले हुए रास्ते से होगी। बदले हुए रास्ते से आने की वजह से संबंधित रूट की ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन विलंब से पहुंच सकती हैं। इस रूट की जिन ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है, उसकी सूची रेलवे द्वारा बुधवार को जारी कर दी गई है।
दरअसल उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जाफराबाद खंड के खेतासराय-मेहरावां एवं अकबरपुर-कठेरी-गोेसाईगंज में दोहरीकरण कार्य की वजह से नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इस वजह से जहां कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है तो कुछ का रास्ता बदला गया है। हालांकि जो ट्रेनें निरस्त हुई हैं उसमें प्रयागराज जंक्शन पर किसी का आवागमन नहीं है, लेकिन जिनका रास्ता बदला गया है उसमें से कुछ जंक्शन के रास्ते संचालित हो रही हैं। उत्तर मध्य रेेलवे (एनसीआर) के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि निरस्त होने वाली ट्रेनों में 15636 गुवाहाटी-ओखा, 15635 ओखा-गुवाहाटी, 15668 कामाख्या-गांधीधाम, 15667 गांधीधाम-कामाख्या, 09465 अहमदाबाद-दरभंगा, 09466 दरभंगा-अहमदाबाद शामिल हैं। इसके अलावा अयोध्या-सुल्तानपुर-प्रतापगढ़ के रास्ते प्रयागराज जंक्शन आने वाली कुछ ट्रेनें प्रयागराज रामबाग-बनारस-वाराणसी होकर संचालित होंगी।
-------------------------
इन ट्रेनों का बदला गया रास्ता
गाड़ी संख्या एवं नाम परिवर्तित मार्ग परिवर्तन की तिथि
11055 लोकमान्य तिलक ट.-गोरखपुर प्रयागराज रामबाग-बनारस-वाराणसी 24, 26, 27, 29 जून एवं एक जुलाई
11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक प्रयागराज रामबाग-बनारस-वाराणसी 24, 26, 27, 29 जून एवं एक, तीन जुलाई
11059 लोकमान्य तिलक-छपरा प्रयागराज रामबाग-बनारस-वाराणसी 23,25, 28, 30 जून एवं दो जुलाई
11060 छपरा-लोकमान्य तिलक वाराणसी-बनारस-प्रयागराज रामबाग 25, 27, 30 जून एवं दो जुलाई
19045 सूरत-छपरा वाराणसी-बलिया 23, 24, 26, 27, 29, 30 जून एवं एक जुलाई
19046 छपरा-सूरत वाराणसी-बलिया 24, 25, 26, 28, 29 जून, एक, दो और तीन जुलाई
22103 लोकमान्य तिलक-अयोध्या कैंट प्रयाग-प्रतापगढ़-सुल्तानपुर 27 जून, 11 एवं 18 जुलाई