फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: करछना मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त

Fri, 14 Aug 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करमा। पुलिस चौकी के पास अतिक्रमण के चलते लगा जाम
विज्ञापन
पुलिस चौकी के पास करछना मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त है। शहीद ललऊ मिश्र शहीद स्थल के पास अतिक्रमण के कारण घंटों जाम लगता है। इससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। दुकानदारों और ठेले वालों के अवैध अतिक्रमण से चौड़ा रास्ता संकरा हो गया है।
विज्ञापन

पार्किंग न होने से लोग अपने वाहन सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े करते हैं। ई-रिक्शा चालक भी बीच सड़क पर सवारियां उतारते-बैठाते हैं। सुबह और शाम के व्यस्ततम समय में भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश से स्थिति और बिगड़ जाती है। लोगों का आरोप है कि पुलिस चौकी के पास भी यातायात नियमों का उल्लंघन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें