फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अमीन रजिस्टर अपडेट रखने के निर्देश

Fri, 14 Aug 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील में बृहस्पतिवार को एडीएम आपूर्ति विजय कुमार शर्मा ने विभिन्न कार्यालयों और अभिलेखों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अमीन का रजिस्टर नियमित रूप से अपडेट नहीं मिला। एडीएम ने इसे व्यवस्थित ढंग से अद्यतन रखने और लंबित पत्रावलियों को क्रमवार सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पांच वर्ष से अधिक पुराने उन पट्टों को चिह्नित करने को कहा, जिनमें अब तक संक्रमणीय अधिकार दर्ज नहीं हुए हैं। पात्र पट्टेदारों को अभियान चलाकर संक्रमणीय अधिकार दिलाने के निर्देश दिए। दाखिल-खारिज की स्थिति जांचने के लिए एक से 10 जून तक हुए बैनामों का नमूना परीक्षण कराया जाएगा। एडीएम ने तहसील परिसर की साफ-सफाई का भी जायजा लिया और बाउंड्रीवाल के पीछे उगी घास-फूस हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें