शहर पश्चिम व्यापार महासंघ के अध्यक्ष एवं पार्षद अखिलेश सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में कहा गया कि वर्ष 2017 से पूर्व पश्चिम विधानसभा माफिया का गढ़ मानी जाती थी। इस सीट पर लगातार दूसरी बार कमल खिलाकर सिद्धार्थ नाथ ने सर्वाधिक मत पाने का रिकॉर्ड कायम किया।
शहर पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह को योगी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल करवाने को लेकर शहर पश्चिम व्यापारी महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को हुई। बैठक में महासंघ के पदाधिकारियोें एवं व्यापारियों ने कहा कि सिद्धार्थ नाथ को मंत्रिमंडल में शामिल न करने से वह सभी दुखी हैं। बैठक के माध्यम से व्यापारियों ने सीएम से आग्रह किया कि वह सिद्धार्थ नाथ सिंह को अपनी कैबिनेट में शामिल करें।
विज्ञापन
शहर पश्चिम व्यापार महासंघ के अध्यक्ष एवं पार्षद अखिलेश सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में कहा गया कि वर्ष 2017 से पूर्व पश्चिम विधानसभा माफिया का गढ़ मानी जाती थी। इस सीट पर लगातार दूसरी बार कमल खिलाकर सिद्धार्थ नाथ ने सर्वाधिक मत पाने का रिकॉर्ड कायम किया। उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल न करना दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है। इससे शहर पश्चिम की जनता दुखी है।
व्यापारियों ने सीएम योगी और भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व से आग्रह किया वह इस फैैसले पर पुनर्विचार कर शहर पश्चिमी की जनता के जनादेश को सम्मान दे। बैठक में अनिल कुमार, धनंजय सिंह, राजेश गुप्ता, अतुल केसरवानी, नरेंद्र खेड़ा, रामलोचन, सुरेश गुप्ता, ज्ञान केसरवानी, मंजीत कुशवाहा, रतन अग्रवाल, अनिल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।