पार्टी कार्यालय में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि केशव मौर्य प्रयागराज के गौरव एवं विकास पुरुष हैं। उनके कार्यकाल में प्रयागराज का चौतरफा विकास हुआ।
केशव प्रसाद मौर्य के एक बार फिर से डिप्टी सीएम बनने पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में एक साथ होली एवं दिवाली मनाई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां आतिशबाजी करने के साथ एक दूसरे पर अबीर गुलाल लगाया। इस दौरान मिठाई भी बांटी गई।
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि केशव मौर्य प्रयागराज के गौरव एवं विकास पुरुष हैं। उनके कार्यकाल में प्रयागराज का चौतरफा विकास हुआ। अब एक बार फिर से उनके डिप्टी सीएम बन जाने से प्रयागराज में चल रहे विकास कार्य और तेज गति से होंगे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केशव मौर्य के चित्र पर विजय का टीका लगाते हुए एक दूसरे को अबीर-गुलाल भी लगाया।
पार्टी कार्यालय में इस दौरान शशि वार्ष्णेय, कुंज बिहारी मिश्र, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, रोहित पप्पू पांडेय, विवेक अग्रवाल, असमत कमाल, रीता सोढ़ी, पतविंदर सिंह, अमन केसरवानी आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर शाम को हरिहर गंगा आरती समिति की ओर से रामघाट में केशव मौर्य के डिप्टी सीएम बनने पर मां गंगा की महाआरती की गई। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीके सिंह, विजय पटेल, राघवेंद्र सिंह, राजन शुक्ला, चंद्रा अहलुवालिया, राजेश पाठक आदि मौजूद रहे।