अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और शाहगंज सर्व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की पहल से एक व्यापारी को उसके 50 हजार रुपये और दो नए मोबाइल वापस प्राप्त हो गए। 50 हजार रुपये नकद और दो नए मोबाइल मिलने के बाद व्यापारी ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का आभार भी जताया।

विज्ञापन
दरअसल तीन अगस्त को शाहगंज बाजार के एक व्यापारी की दुकान के बाहर खड़ी उसकी स्कूटी पर एक बैग मिला। बैग जब खोला गया तो उसमें दो नए मोबाइल एवं 50 हजार नगद मिले। इसके बाद अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अनिमेष अग्रवाल ने पूरे बाजार में इसका एनाउंसमेंट भी करवाया और पुलिस को भी सूचना दी। अमर उजाला में भी यह खबर प्रकाशित हुई। अनिमेष ने बताया कि बैग में रखी दवा की पर्ची से संबंधित डॉक्टर तक पहुंचे । वहां से पर्ची में लिखे व्यक्ति की जानकारी हुई। उसे सूचना दी गई तो वह प्रयागराज पहुंचा।
सारी तस्दीक करने के बाद उसके 50 हजार रुपये और दो नए मोबाइल बैग समेत सौंप दिए गए। जिलाध्यक्ष लालू मित्तल ने कहा कि यह कोई पहला अवसर नहीं है जब किसी भी व्यापारी का खोया हुआ सामान पैसा उसको वापस किया गया हो। इसके पूर्व में भी तमाम लोगों के गुम सामान व्यापार मंडल की सजगता से वापस किए गए। इस अवसर पर योगेश भार्गव, रघुकुल तिलक, उमाशंकर केसरी, गंगेश माधवानी, रमन गुप्ता आदि मौजूद रहे।