महाकुंभ में भीड़ प्रबंधन के लिए बैठक करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
महाकुंभ मेला-2025 के सकुशल संपन्न कराने और भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही यातायात की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण में शनिवार को बैठक हुई। इसमें तमाम आला अधिकारियों ने हिस्सा लिया। जिसमें सुरक्षा प्लान, यातायात प्लान, पुलिस प्रबंधन प्लान एवं लॉजिस्टिक आवश्यकताओं की मांग के संबंध में प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया।
जनवरी 2025 के कुंभ मेले में करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज के संगम में आकर दर्शन करेंगे। भीड़ संभालने के इंतजाम पुलिस और मेला अधिकारियों ने की है। भीड़ प्रबंधन के लिए कमिशनरेट की पुलिस बाहर से ट्रेनिंग भी ले रही है। कुंभ के कार्यों और भीड़ प्रबंधन के प्रारूपों को समझने के लिए आज मंडलायुक्त विजय विश्वस पंत, डीएम मेला विजय किरण आनंद प्रयागराज के कमिश्नर तरुण गाबा, डीसीपी सिटी दीपक भूकर डीसीपी गंगा नगर अभिषेक भारती ने दारागंज, अलोपी मंदिर, अक्षयवट और बांध सहित कई जगहों का दौरा किया और संगम में इंट्री पॉइंट और एग्जिट पॉइंट पर श्रद्धालुओ की भीड़ को सुगम आवागमन मिले इस पर विस्तृत चर्चा की।
इस मौके पर परेड ग्राउंड में पार्किंग को लेकर डीसीपी सिटी दीपक भूकर ने कई सुझाव दिए जिस पर अफसरों ने सहमति जताते हुए इस को अमल में लाने को कहा। निरीक्षण के बाद सभी अफसरों ने एडीजी के कैम्प कार्यालय में मीटिंग की। जिसमें मैप के जरिए प्रमुख स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन ,से संगम तक आने व जाने के मार्ग की समीक्षा की गई और सारे इंतजामो को एक एक करके समझा गया। इस मौके पर सीपी तरुण गाबा ने कहा की श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के संगम में डुबकी लगा सकें। ये छोटे से लेकर बड़े अफसर तक सोचेंगे तभी हम सफल हो पाएंगे ।
बैठक के बाद एसएसपी कुंभ मेला कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। समीक्षा बैठक एवं भ्रमण में अपर पुलिस महानिदेशक जोन प्रयागराज भानु भास्कर, अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा, पुलिस आयुक्त तरुण गाबा, पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र प्रयागराज, अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे, मेलाधिकारी विजय किरन आनंद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेला, पुलिस उपायुक्त नगर / यमुनानगर / गंगानगर / यातायात व अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।