फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा, विरोध में जाम, सीओ की गाड़ी में तोड़फोड़

Mon, 17 May 2021 01:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Crime Scene
विज्ञापन
कोरांव के बड़कू का पूरा तराव गांव के पास मेजा-कोरांव मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार राजन सिंह(30) को रौंद दिया। पुलिस ने परिजनों के पहुंचने से पहले ही शव मर्चरी भेजवा दिया जिससे आक्रोशित लोगों ने कोरांव-मेजा मुख्य मार्ग पर जवाइन गांव के सामने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ मेजा की गाड़ी में तोड़फोड़ भी कर दी। किसी तरह मामला शांत कराया गया।  
विज्ञापन


कोरांव के पूरा महादेव कोसफरा कला का रहने वाला राजन पुत्र हरिश्चंद्र सिंह शनिवार रात आठ बजे घर से अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने के लिए बाइक से निकला। अभी वह एक किमी दूर तरांव बडक़ू का पूरा गांव के पास पहुंचा था कि सामने से मेजा की ओर जा रहे ट्रैक्टर ने उसे चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि आरोप है कि पुलिस ने परिजनों के आने से पहले ही शव मर्चरी भेजवा दिया। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणाें ने जाम लगा दिया।

पिता व अन्य ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने परिजनों को शव को भी नहीं देखने दिया। जानकारी पर पहुंचे सीओ भीम कुमार गौतम व अन्य पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाने की कोशिश की तो आक्रोशित लोगों ने पथराव कर सीओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। बाद में किसी तरह बहुत समझाने पर लोग शांत हुए। पुलिस का कहना है कि आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। उधर मृतक की मां शुघरा देवी व पत्नी रीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। दोनों बेटे हर्ष व अंश भी बिलखे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें