माफिया पर कार्रवाई, महिला सुरक्षा व महाकुंभ होगी प्राथमिकता
कमिश्ननरेट के नए अपर पुलिस आयुक्त आईपीएस एन कोलांची ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग को और बेहतर बनाने और महिला सुरक्षा पर विशेष जोर रहेगा। वह 2008 बैच के आईपीएस अफसर और मूलरूप से तमिलनाडु के रहने वाले हैं। प्रयागराज से पहले लखनऊ में डीआईजी साइबर क्राइम के पद पर तैनात थे।
पिछले साल उन्हें डीजीपी कमेंडेशन डिस्क गोल्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। प्रयागराज में भी साइबर अपराध के हर साल हजारों मामले सामने आने की बात पर उन्होंने कहा कि लगाम लगाना प्राथमिकता है। पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में जनपद में भी इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा कम्युनिटी पुलिसिंग पर जोर दिया जाएगा।