फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि में मारपीट, दस छात्रों को नोटिस

विज्ञापन
Torture in IVI, ten students notice
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के विधि संकाय में बिना प्रशासनिक अनूमति के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए ऑडिशन के दौरान हुई मारपीट के मामले में दस छात्रों को इविवि प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। घटना चार फरवरी की है।
विज्ञापन

चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके उपाध्याय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि ऑडिशन के दौरान गाली गलौज और लड़ाई-झगड़ा इतना बढ़ गया कि इसने गैंगवार का रूप ले लिया। इससे विधि संकाय में पठन पाठन बाधित हुआ। साथ ही संकाय और विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। छात्रों को 14 फरवरी को दोपहर तीन से चार बजे के बीच उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा गया है और पूछा गया है कि क्यों न उन्हें इसके लिए विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया जाए। जिन छात्रों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें आकाश यादव, वैभव आंनद, विपुल कुमार जायसवाल, विवेक कुमार मौर्या, तुषार मोहन, अविनाश कुमार, प्रतीक गिरी, स्वास्तिक मिश्र, प्रियम सिंह, यशोराज पांडेय के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें