विवशान दत्त मिश्र, सिद्धांत शुक्ला और पलक मिश्रा इलाहाबाद विश्वविद्यालय की बीएससी प्रवेश परीक्षा के टॉपर्स रहे। तीनों ने सर्वाधिक अंकों के साथ क्रमश: जीव विज्ञान, गणित एवं गृहविज्ञान में पहला स्थान अर्जित की। विश्वविद्यालय ने रविवार को बीएसएसी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। अब अगला परिणाम एलएलबी, एलएलएम और एमकॉम का आना है।
बीएससी जीव विज्ञान की इलाहाबाद विश्वविद्यालय में तकरीबन 350 सीटों और विश्वविद्यालय समेत सभी संबद्ध महाविद्यालयों में तकरीबन 1200 सीटेें हैं। इनमें प्रवेश के लिए 7424 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। रविवार को घोषित परिणाम के अनुसार सर्वाधिक 230 अंकों के साथ विवशान दत्त मिश्र ने टॉप किया जबकि श्रेयोसी डे (198.7) दूसरे और यंति पटेल (197.5) तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, बालिका वर्ग में श्रेयोसी और ओबीसी में यंति पहले स्थान पर रहीं। एसवी वर्ग में शशांक (138.22) और एसटी वर्ग में रंजन खरवार (102) ने टॉप किया।
इसी तरह बीएससी गणित में सिद्धांत शुक्ला (226.60) पहले और अरुणेश सिंह (221.5) एवं प्रतिर्श श्रीवास्तव (221.5) दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की टॉपर नेहा साहू (170.5) रहीं। ओबीसी में अरुणेश सिंह (21.5), एससी में पी. आयुषी (167.1) एवं एसटी वर्ग में अनिकेत कुमार (112.1) टॉपर रहे। बीएसएसी गणित में विश्वविद्यालय में 900 सीटें संबद्ध महाविद्यालयों समेत कुल 2500 सीटे हैं। वहीं, बीएससी होमसाइंस में केवल विश्वविद्यालय में 50 सीटें हैं। इनमें प्रवेश के किलए 419 छात्राओं ने आवेदन किए थे। पलक मिश्रा सर्वाधिक 198.5 अंकों के साथ बीएससी होमसाइंस की टॉपर रहीं जबकि विधि श्रीवास्तव (147.25) और शालिनी सिंह (136.32) क्रमश: दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहीं। शालिनी ने ओबीसी वर्ग में टॉप किया। एससी वर्ग में शिखा देवी (116.02) और एसटी वर्ग में अर्चना (70.77) ने टॉप किया। परीक्षा समिति के निदेशक ने बताया कि अगला परिणाम एलएलबी, एलएलएम और एमकॉक का घोषित किया जाएगा। परिणाम आने में तीन से चार दिन लगेंगे।