फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कल यूजी काउंसलिंग का अंतिम दिन, 25 से च्वाइस लॉकिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के लाइब्रेरी हॉल में चल रही नीट यूजी 2024 यूपी सीटों की काउंसलिंग के तीसरे दिन 600 अभ्यर्थियों के कागजात ऑनलाइन सत्यापित किए गए। तीन दिन में 1150 अभ्यर्थियों के कागजात सत्यापित हो चुके हैं। अब 25 अगस्त से च्वाइस लॉकिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी रैंकिंग के हिसाब से यूपी के मेडिकल कॉलेजों में सींटें चुननी होंगी। विकल्प के आधार पर उन्हें ऑनलाइन अपनी च्वाइस डालनी होगी। इनमें सरकारी और निजी दोनों तरह के मेडिकल कॉलेज शामिल होंगे। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, झांसी सहित तमाम जिलों के मेडिकल कॉलेज की सीटों में एडमिशन लेने का विकल्प होगा।
यूपी कोटे में एमएलएन मेडिकल कॉलेज की 200 में से 167, यूनाइटेड मेडिसिटी की 150 व हेरीटेज की 200 सीटों पर दाखिला लिया जाना है। एक से पांच सितंबर के बीच एडमिशन की प्रक्रिया चलेगी। इन तीनों केंद्रों का काउंसलिंग केंद्र मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज का लाइब्रेरी हॉल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें