फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tomato Price Today : और लाल हुआ टमाटर, 150 के पार पहुंचा भाव, थोक में 20 रुपये किलो बढ़ा दाम

Fri, 14 Jul 2023 02:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

देश के तमाम क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के बीच टमाटर का भाव बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को टमाटर का दाम 150 से 160 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंचा। ऐसे में लोगों के खाने की थाली से टमाटर गायब हो गया है। होटलों और रेस्टारेंट में खाने के साथ मिलने वाले सलाद एवं पिज्जा, बर्गर से भी टमाटर पूरी तरह गायब हो गया है।
विज्ञापन
टमाटर Tomato - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में तीन दिन तक टमाटर का फुटकर दाम 120 से 130 रुपये रहने के बाद एक बार फिर से इसमें तेजी आई है। बृहस्पतिवार को शहर की फुटकर सब्जी मंडियों में टमाटर का दाम 150 से 160 रुपये किलो रहा। सब्जी विक्रेताओं ने शुक्रवार से दाम में और तेजी आने की बात कही है।

विज्ञापन


देश के तमाम क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के बीच टमाटर का भाव बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को टमाटर का दाम 150 से 160 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंचा। ऐसे में लोगों के खाने की थाली से टमाटर गायब हो गया है। होटलों और रेस्टारेंट में खाने के साथ मिलने वाले सलाद एवं पिज्जा, बर्गर से भी टमाटर पूरी तरह गायब हो गया है।

दस दिन पूर्व टमाटर की कीमतें 100 से 120 रुपये प्रति किलो तक थीं। फिर टमाटर का भाव 160 तक पहुंचा। इसके बाद दाम में गिरावट आई तो टमाटर का भाव 120 रुपये किलो हो गया, लेकिन अब एक बार फिर से टमाटर के भाव ने तेजी पकड़ी है।
विज्ञापन


थोक मंडी मुंडेरा में बुधवार के मुकाबले टमाटर के दाम में 20 रुपये किलो की बढ़ोतरी हो गई। मुंडेरा मंडी में बृहस्पतिवार को टमाटर का थोक रेट 120 से 130 रुपये किलो रहा। मुंडेरा मंडी के आढ़ती सतीश कुशवाहा का कहना है कि बीते तीन दिन का माल खराब न हो इसकी वजह से बाजार में टमाटर खपाने के लिए उसका दाम कम हुआ है।

इसी वजह से थोक में इसका रेट 100 रुपये किलो तक पहुंच गया था। अब एक बार फिर से आवक कम होने की वजह से टमाटर के दाम बढ़े हैं। मंडी सचिव कुलभूषण वर्मा का कहना है कि आम लोगों को राहत देने के लिए मंडी समिति के स्टॉल पर 75 रुपये किलो की दर से टमाटर बेचा जा रहा है। प्रति व्यक्ति एक किलो ही टमाटर दिए जाने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें