फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गम और गुस्से के बीच हुआ छात्र का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरांव। शास्त्री नगर स्थित एसएमएस इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा चार के छात्र आदर्श का शव बृहस्पतिवार को घर पहुंचते ही परिजन और आस-पड़ोस के लोग बिलख उठे। ग्रामीणों में आक्रोश भी था। बाद में पुलिस के समझाने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। सुरक्षा के लिहाज से सोरांव और नवाबगंज पुलिस को मौके पर भेजा गया था।
विज्ञापन

आदर्श की बुधवार को विद्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मां संगीता देवी ने सोरांव थाने में तहरीर देते हुए विद्यालय के प्रबंधक तथा प्रधानाचार्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी ग्रामीणों में काफी आक्रोश रहा। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। पुलिस ने मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें