फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: क्यूआर कोड स्कैन कर भी जमाकर सकते हैं टोल टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल टैक्स के लिए अब वाहनों पर फास्टैग का होना अनिवार्य नहीं है। मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन करके भी टोल टैक्स जमा किया जा सकता है। हालांकि, इस प्रक्रिया में मूल टोल टैक्स से 1.25 फीसदी अतिरिक्त का भुगतान करना होगा, जबकि नकद भुगतान में 50 रुपये अतिरिक्त देने पड़ते हैं। इस व्यवस्था को लागू हुए दो महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी भी कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि 15 नवंबर 2025 से भारत भर के टोल प्लाजा पर फास्टैग के साथ यूपीआई के माध्यम से टोल भुगतान के लिए डायनेमिक क्यूआर कोड सिस्टम लागू किया गया है। टोल बूथ पर लगी एलईडी स्क्रीन पर क्यूआर कोड को स्कैन करके अपने फोन से टोल टैक्स का भुगतान किया जा सकता है। इसके लिए सामान्य से 1.25 गुना अधिक भुगतान करना पड़ता है। पूरे देश के साथ प्रयागराज के सभी टोल पर एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की तरफ से इस सुविधा को पूर्व में ही लागू किया जा चुका है।

प्रयागराज के टोल
1-चित्रकूट हाईवे-उमापुर टोल प्लाजा

2-अयोध्या हाईवे- मऊआइमा टोल

3-लखनऊ हाईवे-अंधिया टोल

4-मिर्जापुर रोड-मुंगारी टोल

5-वाराणसी रोड-हंडिया टोल

6-कानपुर रोड-कोखराज टोल

7-रीवा हाईवे-गन्ने टोल प्लाजा

-
अभी भी लोग फास्टैग या नकद भुगतान से टोल टैक्स जमा करते हैं, जबकि सभी टोल पर डायनेमिक क्यूआर कोड सिस्टम लागू किया जा चुका है। क्यूआर को स्कैन करके टोल टैक्स जमा किया जा सकता है। इसके लिए 1.25 फीसदी अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसके सिंह, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें