संगम क्षेत्र के सेक्टर 6 में श्री रामभद्राचार्य का भव्य शिविर बनाए जा रहा है जिसे बनाने के लिए कोलकाता से कारीगर को बुलाया गया है शिविर का मुख्य द्वार अयोध्या राम मंदिर के द्वारा के थीम पर बनाया जा रहा है।
महाकुंभ के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने पाक अधिकृत कश्मीर को मुक्त कराने के लिए विशाल यज्ञ कराने का संकल्प लिया है। इसके लिए सेक्टर-छह स्थित शिविर में 250 यज्ञशाला बनाई जा रही है।
विज्ञापन
शिविर का द्वार अयोध्या के श्रीराम मंदिर के मुख्यद्वार की तरह बनाया जा रहा है। आठ जनवरी को जगद्गुरु का भव्य शोभायात्रा के साथ नगर प्रवेश होगा। शिविर में मौजूद शिष्य वशिष्ठ दास बताते हैं, मेले के दौरान 1008 बार यज्ञ किया जाएगा। शिविर में जगद्गुरु श्रीराम कथा भी सुनाएंगे। संवाद
भगवान राम और बजरंगबली की बनाई जा रही प्रतिमा
शिविर में प्रवेश करते ही कथा पंडाल के बाहर करीब 20 फीट ऊंचे हनुमानजी की प्रतिमा तैयार की जा रही है। कोलकाता से कारीगर बांस, मिट्टी और पुआल की मदद प्रतिमा को अंतिम रूप देने में दिन-रात लगे हुए हैं। इसके अलावा भगवान शंकर और भगवान राम के साथ द्वारपाल की प्रतिमा बनाई जा रही है। वहीं, दो बड़े हाथी भी बनाए जा रहे हैं, जो शिविर के द्वार की शोभा को बढ़ाएंगे।