फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नए ट्रांसपोर्ट नगर के साथ बनेंगे तीन ट्रक टर्मिनल, नैनी में होगा लॉजिस्टिक्स पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रेट स्मार्ट सिटी योजना के तहत प्रयागराज में नए ट्रांसपोर्ट नगर के साथ तीन ट्रक टर्मिनल और नैनी में लॉजिस्टिक्स पार्क बनाया जाएगा। मंगलवार को मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने सिटी लॉजिस्टिक्स समन्वय समिति की बैठक में कई प्रस्तावों पर संबंधित अफसरों से चर्चा की।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने देश में 75 शहरों को फ्रेट स्मार्ट सिटी योजना के तहत चुना है। इनमें प्रयागराज समेत प्रदेश के सात शहर शामिल हैं। योजना के तहत शहरों में वैज्ञानिक एवं कुशल फ्रेट परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। शहरों एवं शैक्षणिक संस्थानों के मध्य क्षमता विकास संबंधी सहयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा।
साथ ही सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान तैयार करने के लिए तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। वहीं, फ्रेट परिवहन दक्षता के आधार पर शहरों की प्रगति के आकलन, अनुश्रवण एवं रैंकिंग के लिए विभिन्न सूचकांक (इंडिकेटर्स) भी विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान प्रयागराज में फ्रेट मूवमेंट को अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने व शहर में यातायात दबाव कम करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। अयोध्या रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर, रीवा रोड पर ट्रक टर्मिनल-एक, कानपुर रोड पर ट्रक टर्मिनल-दो, झांसी मार्ग पर ट्रक टर्मिनल-दो और सूबेदारगंज के निकट ट्रक पार्किंग विकसित करने के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।
इसके अलावा नैनी एवं लखनऊ रोड पर वेयरहाउस विकसित करने और लखनऊ रोड, अयोध्या रोड व मुंडेरा मंडी के समीप विभिन्न स्थानों पर कोल्ड स्टोर स्थापित करने के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। झूंसी में थोक बाजार और नैनी क्षेत्र में लॉजिस्टिक्स पार्क विकसित करने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्रस्तावों का विस्तृत प्रारूप तैयार कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने को कहा।
यह है लॉजिस्टिक पार्क
लॉजिस्टिक्स पार्क एक बड़ा और आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र होता है। इसे माल या इन्वेंट्री के सुरक्षित भंडारण, प्रबंधन, पैकेजिंग व तेजी से वितरण के लिए डिजाइन किया गया है। पार्क सड़क, रेल या जलमार्ग जैसे विभिन्न परिवहन नेटवर्कों से सीधे जुड़े होते हैं जिससे सामान की आवाजाही बहुत तेज और सस्ती हो जाती है।
विज्ञापन

फ्रेट स्मार्ट सिटी से होंगे ये फायदे
- प्रयागराज में सामान की आवाजाही (माल ढुलाई) को अधिक कुशल, तेज और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकेगा।
- लॉजिस्टिक्स लागत को कम किया जा सकेगा और ट्रैफिक व प्रदूषण को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकेगा।
- फ्रेट मूवमेंट की दक्षता बढ़ेगी, आर्थिक गतिविधियों को गति प्रदान मिलेगी, सुरक्षित एवं सुगम शहरी वातावरण सुनिश्चित होगा।
- न्यूनतम लागत पर अधिकतम विश्वसनीयता के साथ लॉजिस्टिक्स सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
- वेयरहाउस, कोल्ड स्टोर व अन्य आवश्यक अवसंरचनात्मक सुविधाओं से कृषि क्षेत्र में फसल कटाई के बाद होने वाली हानियों को कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें