फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी में लापरवाही पर दरोगा समेत तीन सस्पेंड, एक लाइन हाजिर

Fri, 10 Jul 2020 02:05 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से गश्त पर निकले एडीजी जोन प्रेमप्रकाश ने लापरवाह पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की। दरोगा समेत तीन को निलंबित जबकि एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा रहा। 
विज्ञापन


एडीजी जोन ने सिविल लाइंस के सुभाष चौराहा, बस अड्डा चौराहा, थाना खुल्दाबाद के अटाला चौराहा, शाहगंज के बस अड्डा चौराहा,स्टेशन चौराहा का निरीक्षण किया। स्टेशन चौराहे पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकानों पर भीड़ जुटी हुई थी और कई लोग बिना मास्क लगाए टहल रहे थे। जिस पर उन्होंने चौकी प्रभारी लीडर रोड शेर सिंह यादव को लाइन हाजिर करने का आदेश दिया।

इसी तरह वह अतरसुइया के गोल पार्क चौराहे पर पहुंचे तो वहां चाट की दुकान पर काफी भीड़ दिखी। जबकि ड्यूटी पर तैनात पीआरवी 77 के सिपाही राकेश सिंह यादव व संजय मिश्रा गाड़ी में ही बैठे मिले।
विज्ञापन


पूछने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। इसक बाद उन्होंने अतरसुइया थाने पहुंचकर टॉप 10 अपराधियों पर कार्रवाई के बाबत जानकारी ली। इस दौरान लापरवाही पर चौकी प्रभारी रानीमंडी अजीत कुमार पर भी निलंबन की कार्रवाई की। अफसरों ने बताया कि निलंबन के मामले में जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें