फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSS Exam : स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट में पकड़े गए तीन मुन्ना भाई, लिखित परीक्षा में किसी और को था बैठाया

Fri, 17 Feb 2023 12:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के सल्लाहपुर स्थित अभय मेमोरियल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में एसएससी की स्टेनोग्राफर परीक्षा के स्किल टेस्ट (शार्ट हैंट और टाइपिंग) के दौरान तीन मुन्ना भाई गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के सल्लाहपुर स्थित अभय मेमोरियल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में एसएससी की स्टेनोग्राफर परीक्षा के स्किल टेस्ट (शार्ट हैंट और टाइपिंग) के दौरान तीन मुन्ना भाई गिरफ्तार कर लिए गए। तीनों ने लिखित परीक्षा में किसी और को बिठाकर परीक्षा पास की थी। बायोमैट्रिक परीक्षण के दौरान तीनों पकड़े गए। तीनों परीक्षार्थियों के पीछे किसी बड़े साॅल्वर गैंग का हाथ बताया जा रहा है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अभय मेमोरियल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, सल्लाहपुर में स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट का आयोजन किया गया था। टेस्ट से पहले बायोमेट्रिक परीक्षण के समय जब अंगूठे के निशान की जांच की गई तो सचिन पटेल निवासी हरिसेनगंज मऊआइमा, धर्मेंद्र पटेल निवासी सुखई का पूरा सोरांव और अश्विनी देव सिंह निवासी भगतपुर, मुरादाबाद पकड़े गए। क्योंकि जो फिंगर प्रिंट लिखित परीक्षा के दौरान लिए गए थे, वह मैच ही नहीं कर रहे थे। उनकी एडमिट कार्ड से फोटो मिलाई गई। फोटो में मिक्सिंग की गई थी। प्रारंभिक पूछताछ के बाद तीनों को पुलिस को सौंप दिया गया।

पुलिस को शक है कि तीनों परीक्षार्थियों ने यह काम अकेले नहीं किया है। सॉल्वर गिरोह ने परीक्षा में सेंध लगाई है। हो सकता है कि गिरोह में और भी कई लोग शामिल हों। उनके बारे में पता लगाया जा रहा है। तीनों ने बताया कि वे लिखित परीक्षा में कमजोर थे, इस कारण सॉल्वर को बिठाया गया। टाइप और शार्टहैंड में उनकी प्रैक्टिस बहुत अच्छी थी। इसी कारण वे टेस्ट देने आ गए थे। तीनों परीक्षार्थियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें