Three more teacher Indian girls inter college on foucus
- फोटो : AU
प्रयागराज। इंडियन गर्ल्स इंटर कॉलेज में एक शिक्षिका को निलंबित किए जाने के बाद तीन अन्य शिक्षिकाएं भी कॉलेज प्रबंधन के निशाने पर हैं। इनके खिलाफ भी कॉलेज प्रबंधन कार्रवाई कर सकता है। उधर, अटेवा पेंशन बचाओ मंच के सदस्यों ने सोमवार को बैठक कर शिक्षिका के निलंबन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया।
इंडियन गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति की सोमवार को हुई बैठक में कॉलेज में पानी एवं शौचालय की समस्याओं के निराकरण पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही कहा गया कि प्राचार्य/प्रबंध समिति के पक्ष में उच्च न्यायालय से स्थगत आदेश प्राप्त होने के बावजूद चार शिक्षिकाओं ने उन्हें हटाने की साजिश रची। चारों शिक्षिकाओं को चिह्नित किया गया है। प्रबंध समिति के लोगों ने आरोप लगाया कि इन्हीं शिक्षिकाओं ने छात्राओं और अभिभावकों को भड़काकर माहौल स्कूल में अनुशासनहीनता फैलाई। प्रबंध समिति के पास निलंबित शिक्षिका के खिलाफ दस्तावेजों में हेराफेरी करने एवं लाखों रुपये नियमों के विरुद्ध वेतन/एरियर के मद में लेने का प्रमाणप उपलब्ध है।
प्रबंध समिति ने निर्णय लिया कि इस मसले पर मुख्यमंत्री, माध्यमिक शिक्षा मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष से मिलने उन्हें स्थिति से अवगत कराया जाएगा। साथ ही विद्यालय में पठन-पाठन का माहौल कायम कर अनुशासनहीनता पर अंकुश लगाया जाएगा। उधर, अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक में शिक्षिका के निलंबन के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। अध्यक्षता हुए मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. हरि प्रकाश यादव एवं अन्य सदस्यों ने मांग की कि निलंबित शिक्षिका को बहाल किया जाए और प्रबंधक को हटाया जाए। बैठक में उपेंद्र वर्मा, सुधीर गुप्ता, सुरेश यादव, नीलम सिंह, कमल सिंह आदि मौजूद रहे।