फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर हर जगह मिलेगी डायल 100, एम्बुलेंस

विज्ञापन
,prayagraj varanasi ,kawad yatra 2019 start date ,kanwariya ,kanwariya ka gana ,baba vishwanath ,baba vishwanath temple ,sangam ,prayagraj ,prayagraj news ,kawad jal date 2019 ,kawadiya ,kawad mela 2019 - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
कांवड़ मार्ग पर हर जगह मिलेगी डायल 100, एंबुलेंस
विज्ञापन

0 मंडलायुक्त ने की तैयारियोें की समीक्षा, बसों तथा अन्य वाहनों की गति भी होगी नियंत्रित
प्रयागराज। प्रशासन के दावों पर अमल हुआ तो कांवड़ियों को कहीं भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। घाटों तथा मार्ग पर सफाई, पानी, बिजली समेत अन्य सभी सुविधाएं होंगी। कांवड़ियों के मार्ग पर जगह-जगह डायल 100 और एंबुलेंस भी खड़ी रहेगी। यानी, किसी दुर्घटना पर तत्काल राहत मिलेगी।
बुधवार से सावन शुरू होगा। इसी के साथ कांवड़ यात्रा तथा शिवालों में जलाभिषेक का क्रम तेज हो जाएगा। मंडलायुक्त डॉ.आशीष गोयल ने सोमवार को इसकी तैयारियों की समीक्षा की। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर ट्रैफिक डायवर्जन को लागू करने तथा उसके प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया। हर जरूरी स्थान पर डायवर्जन के बोर्ड लगाने के लिए कहा। मंडलायुक्त ने कहा कि रोडवेज तथा निजी वाहनों की गति नियंत्रित होनी चाहिए। इसका पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मार्ग पर पड़ने वाले सभी तरह के अस्पतालों में इलाज की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्हाेंने इस बाबत अफसरों से जानकारी भी ली। कुत्ता या सांप के काटने पर एंटी डोज इंजेक्शन समेत अन्य दवाओं को रखने का भी निर्देश दिया। मंडलायुक्त नेसंवेदनशील स्थानों पर सौहार्द बनाए रखने के लिए लोगों से लगातार संपर्क में रहने का निर्देश दिया। उन्होंने भंडारों तथा दुकानों पर खाद्यान्न पदार्थों की नियमित जांच का निर्देश दिया। बैठक में प्रशासन, पुलिस तथा अन्य विभाग के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
12 को रहेगी विशेष व्यवस्था
0 12 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार है। उसी दिन बकरीद भी है। मंडलायुक्त की बैठक में उस दिन धार्मिक सौहार्द बनाए रखने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। मंडलायुक्त ने लोगों को जागरूक करने के साथ अतिरिक्त फोर्स लगाने का भी निर्देश दिया।
000
पॉलिथीन का न हो उपयोग
0 कांवड़ यात्रा के दौरान कहीं पॉलिथीन का उपयोग न हो इस पर विशेष नजर रहेगी। अफसरों की टीम लगातार अपील भी करेगी कि प्लास्टिक की थाली, गिलास आदि उपयोग में न लाए जाएं।
विज्ञापन

000
महिला जनसुनवाई कल
प्रयागराज। उ.प्र. राज्य महिला आयोग की ओर से जनसुनवाई और समीक्षा बैठक बुधवार को सुबह 11 बजे से सर्किट हाउस में होगी। सुनवाई आयोग की सदस्य अनिता सचान करेंगी। इसमें महिलाओं की शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें