फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : पीसीएस मेंस को तीन माह बाकी, प्री के रिजल्ट का इंतजार, अभ्यर्थियों को तैयारी में आ रही दिक्कत

Sat, 24 Jun 2023 02:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पीसीएस-2023 की प्रारंभिक परीक्षा 14 मई को प्रदेश के 51 जिलाें के 1241 केंद्रों में आयोजित की गई थी। 173 पदों पर भर्ती के लिए 5,65,459 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जिनमें से 3,41,392 परीक्षार्थी (60.37 फीसदी) प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
यूपीपीएससी : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के कैलेंडर में सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस)-2023 की मुख्य परीक्षा 23 सितंबर से प्रस्तावित है और आयोग ने अब तक प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं किया। परिणाम में देरी से अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है। इस बार मुख्य परीक्षा के पाठ्यक्रम में भी व्यापक परिवर्तन किए गए हैं।

विज्ञापन


पीसीएस-2023 की प्रारंभिक परीक्षा 14 मई को प्रदेश के 51 जिलाें के 1241 केंद्रों में आयोजित की गई थी। 173 पदों पर भर्ती के लिए 5,65,459 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जिनमें से 3,41,392 परीक्षार्थी (60.37 फीसदी) प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल हुए इन अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार है, ताकि लक्ष्य बनाकर मुख्य परीक्षा की तैयारी कर सकें।

पीसीएस-2023 से मुख्य परीक्षा के पाठ्यक्रम में भी बदलाव किए गए हैं। मुख्य परीक्षा से वैकल्पिक विषय हटा दिए गए हैं और उनकी जगह सामान्य अध्ययन के यूपी विशेष दो नए प्रश्नपत्र शामिल किए गए हैं। आयोग के कैलेंडर के हिसाब से मुख्य परीक्षा के आयोजन को केवल तीन माह शेष रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों का कहना है कि संघ लोक सेवा आयोग ने इस बार सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 15 दिनों में जारी कर दिया, लेकिन यूपीपीएससी परीक्षा के एक माह बाद भी परिणाम घोषित नहीं कर सका है। परिणाम आने के बाद ही अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा की तैयारी को लेकर अपनी अंतिम रणनीति तैयार करेंगे। इस बार दो प्रश्नपत्र पूरी तरह से नए होंगे। जो अभ्यर्थी वर्षों वैकल्पिक विषयों के साथ मुख्य परीक्षा में शामिल रहे थे, उन्हें अपनी तैयारी की दिशा भी बदलनी पड़ी है।

इस बार पदों की संख्या भी कम है, सो स्पर्धा बढ़ गई है। प्रारंभिक परीक्षा में पदों की संख्या के मुकाबले 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किए जाने का प्रावधान है। अभ्यर्थियों का कहना है तीन माह से कम समय में बदले हुए पाठ्यक्रम की तैयारी करना काफी चुनौतीपूर्ण है। आयोग के मीडिया प्रभारी विनोद गौड़ का कहना है कि रिजल्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें