इन पदों के लिए आयु 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए। इसकी परीक्षा एमटीएस के साथ ही होगी लेकिन इनका फिजिकल और मेडिकल होगा। उसमें सफल होने के बाद एमटीएस के साथ अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा। हवलदार के पद पर चयनितों को सेंट्रल बोर्ड आफ इनडायरेक्ट टैक्स एंड कस्टम (सीबीआईएन) और सेंट्रल ब्यूरो आफ नारकोटिक्स (सीबीएन) में तैनाती मिलेगी। आवेदन के लिए अभ्यर्थी को वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। आवेदन प्रक्रिया के दाैरान उसकी फोटो खींची जाएगी। पूर्व में खीचीं गई फोटो का प्रयोग नहीं होगा। आवेदन करने में परेशानी होने पर एसएससी के हेल्पलाइन नंबर 18003093036 पर फोन किया जा सकता है। इस पद के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये जमा करना होगा।
चयन प्रक्रिया
एमटीएस और हलवदार की परीक्षा एक साथ होगी। इसक प्रश्न पत्र डेढ़ घंटे का होगा। प्रश्न पत्र 45-45 मिनट के दो खंड में होगा। पहले खंड में 20- 20 प्रश्न गणित और रीजनिंग के होंगे। दूसरे खंड में 25-25 प्रश्न सामान्य जागरूकता और अंग्रेजी के होंगे। प्रत्येक प्रश्न तीन अंक का होगा। इसमें सफल होने वाले एमटीएस के अभ्यर्थियों का चयन हो जाएगा। जबकि हलवदार का विकल्प देने वालों का फिजिकल और मेडिकल होगा।
क्षेत्रीय भाषाओं में भी आएगा प्रश्न पत्र
इसका प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में भी होगा। क्षेत्रीय भाषा असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकड़ी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलगू और उर्दू में परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी को पहले से विकल्प देना होगा।