इनकी हुई मौत
1- रीता देवी (38) पत्नी बुद्धिसेन निवासी मड़फा, कोरांव
2- सुमन देवी(42) पत्नी अनिल कुमार निवासी टुड़ियार, कोरांव
3- आशीष कुमार(20) पुत्र मिश्रीलाल निवासी मड़फा, कोरांव
हादसे में यह हुए घायल
1- शिवकुमारी(42) पत्नी रामसुखी निवासी मड़फा, कोरांव- हालत गंभीर
2- लालता प्रसाद(21) पुत्र रामजतन निवासी मड़फा, कोरांव
3- हरेराम (45) पुत्र गुपुत सिंह निवासी मड़फा, कोरांव
4- रामचंद्र(65) निवासी मानिकपुर (यह अपने ससुराल मड़फा आए थे)
रास्ते में गड्ढा होने के कारण ट्रैक्टर सूखी नहर में ट्रॉली समेत पलटने की बात सामने आई है। घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - विमल किशोर मिश्रा, एसीपी मेजा
सीएम का आदेश भी बेअसर, पुलिस बेपरवाह
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले साल कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 26 लोगों की मौत के बाद सवारी ले जाने पर रोक लगाने का आदेश दिया था। डीजीपी ने पुलिस को सख्ती से इस पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए। यातायात निदेशालय ने भी ट्रैक्टर ट्रॉली से सवारियां ढोते पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान किया। लेकिन, वक्त बीतने के साथ सीएम का आदेश फाइलों में दफन हो गया। पुलिस की बेपरवाही से ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर सवारियां ढोने का सिलसिला जारी है। धार्मिक स्थलों पर ज्यादातर लोग इसी से पहुंचते हैं।