पूरी दुनिया में पीएम मोदी का बज रहा है डंका
हर ओर कमल ही कमल खिलेगा और विकास ही विकास होगा। दुनिया में जब समस्या होती है तो लोग संयुक्त राष्ट्र संघ में जाते हैं, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति आज पीएम मोदी से ऑटोग्राफ मांग रहे हैं। यह पीएम मोदी की नहीं प्रयागराज, उत्तर प्रदेश, देश और भारत के हर नागरिक का सम्मान है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री पीएम मोदी को बॉस कह रहे हैं। एक देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी का पैर छूकर उनसे आशीर्वाद ले रहे हैं।
पूरे दुनिया में पीएम मोदी की जय जयकार हो रही है, जो परिवारवादी, जातिवादी और सामंतवादी पार्टी के नेताओं से सहन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा है कि जो गरीब विरोधी, किसान विरोधी, पिछड़ा विरोधी आदिवासी विरोधी हैं उन्हें इसका जवाब जनता देगी। इसके पूर्व आर्य कन्या इंटर कॉलेज मुट्ठीगंज में इंदिरा जायसवाल सभागार का लोकार्पण केशव ने किया।
उन्होंने कहा कि शहर की जनता ने गणेश केसरवानी को भरपूर आशीर्वाद दिया है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भी सभी 80 सीटों पर भाजपा की जीत होगी। कहा कि जैसे 2019 कुंभ के पहले प्रयागराज का कायाकल्प हुआ था उसी तरह 2025 महाकुंभ के पहले शहर की ऐसी तस्वीर बदलेगी की जो लोग शहर के बाहर रहते हैं वह प्रयागराज आने पर इसे पहचान नहीं पाएंगे।