फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तोतेबाज दोस्त: 500 तोतों की कर रहे थे तस्करी, पुलिस ने सभी को दबोचा; बंगाल से तस्करों का निकला कनेक्शन

Thu, 07 Sep 2023 04:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज पुलिस ने वन्य जीवों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। तस्करों के पास से प्रतिबंधित प्रजाति के पांच सौ तोते बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में वन्य जीवों की तस्करी करने वाले गिरोह का बृहस्पतिवार को भंडाफोड़ हो गया। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से प्रतिबंधित प्रजाति के 500 तोते बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए तीनों तस्करों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए लोग मस्तान मार्केट करेली से प्रतिबंधित प्रजाति के तोतों को खरीद कर तस्करी के लिए बिहार समेत अन्य राज्यों में ले जा रहे थे। उनके पास से अर्टिगा कार भी बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए लोगों में इंजमाम, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद वसीम शामिल हैं। तीनों आसनसोल पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें