फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन टी-18 का किया गया नामकरण, इस नाम से जानी जाएगी

Sun, 27 Jan 2019 07:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
T 18 - फोटो : twitter
विज्ञापन

देश में निर्मित पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन टी-18 का नामकरण हो गया है। इसे अब वंदे भारत एक्सप्रेस के नाम से जाना जाएगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने खुद रविवार शाम ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का आग्रह किया है। इसके लिए रेलवे बोर्ड से पीएमओ को पत्र भी भेजा गया है। पीएमओ से स्वीकृति मिलते ही टी-18 का संचालन दिल्ली से वाराणसी वाया कानपुर-प्रयागराज शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल टी-18 को लेकर कई नाम सुझाए गए थे। पहले इस ट्रेन का संचालन 25 दिसंबर को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर शुरू होना था। तब इसका नाम अटल दूत एक्सप्रेस किए जाने की तैयारी की गई थी। इसके अलावा कुछ और नाम भी सामने आए। फिलहाल अब इसका नाम ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ तय हुआ है। 97 करोड़ रुपये की लागत से 18 माह में ही इस ट्रेन का निर्माण हुआ। चेन्नई की इंटीग्रेटेड कोच फैक्ट्री में बनी टी18 ने पिछले वर्ष ही गतिमान एक्सप्रेस का रिकॉर्ड तोड़ा था, जो 181 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।

रेलवे बोर्ड की ओर से प्रधानमंत्री कार्यालय से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए समय मांगा गया है। माना जा रहा है कि बजट के बाद प्रधानमंत्री इस ट्रेन की शुरुआत कर सकते हैं। पूरी तरह से वातानुकूलित इस ट्रेन में 16 कोच होंगे। इसमें दो एग्जीक्यूटिव चेयर कार होंगी। दिल्ली से वाराणसी के बीच इसका ठहराव कानपुर और प्रयागराज में ही होगा। ट्रेन दिल्ली से वाराणसी की दूरी यह मात्र 8 घंटे में तय करेगी। दिल्ली से सुबह छह बजे चलकर ट्रेन दिन में दो बजे वाराणसी पहुंचेंगी। इलाहाबाद जंक्शन दिन में 12.15 बजे के आसपास यह ट्रेन पहुंच सकती है।
विज्ञापन


रेल अधिकारियों के मुताबिक इस ट्रेन का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 40 से 50 फीसदी ज्यादा हो सकता है। दिल्ली से वाराणसी की 755 किलोमीटर में इस ट्रेन के एक्जीक्यूटिव का किराया 2800 से 2900 के बीच एवं चेयर कार का 1600 से 1700 के बीच हो सकता है। वहीं प्रयागराज के लिए एक्जीक्यूटिव श्रेणी में 2400 से 2500 एवं चेयरकार में

आरडी बाजपेयी, निदेशक सूचना प्रसार, रेलवे बोर्ड ने बताया कि, ‘रेलमंत्री पीयूष गोयल ने टी-18 का नामकरण वंदे भारत एक्सप्रेस किया है। पीएमओ से इसके उद्घाटन के लिए समय मांगा गया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें