फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस : पुलिस चौकी के सामने घर में बदमाशों ने बोला धावा, व्यापारी को परिवार समेत बंधक बनाकर लाखों की लूटपाट

Thu, 29 Jun 2023 12:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शहर के कीडगंज इलाके के कारोबारी विजय जायसवाल ने लगभग 12 वर्ष पहले से मेजा रोड पुलिस चौकी के सामने किराए का कमरा लेकर जूता चप्पल की दुकान खोल रखी है। इनकी पत्नी प्रीति जायसवाल भी कारोबार में हाथ बंटाती रही हैं। इनके दो बच्चे हैं। पिछले साल विजय ने इसी दुकान में ज्वेलरी की भी दुकान खोल दी है।
विज्ञापन
बदमाशों के हमले में घायल व्यपारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजा रोड पुलिस चौकी के सामने बुधवार देररात बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने एक कारोबारी के घर में घुसकर जमकर लूटपाट की। कारोबारी के साथ ही उसकी पत्नी और दोनों बच्चों को बंधक बना लिया। इनकी जमकर पिटाई भी की गई। बेखौफ बदमाश जमकर लूटपाट करने के बाद दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर आसानी से फरार हो गए। कारोबारी के सिर में गंभीर चोट आई है। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पाकर रात में ही एसीपी विमल किशोर मिश्र और थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


शहर के कीडगंज इलाके के कारोबारी विजय जायसवाल लगभग 12 वर्ष पहले मेजा रोड पुलिस चौकी के सामने किराए का कमरा लेकर जूता चप्पल की दुकान खोल रखी है। इनकी पत्नी प्रीति जायसवाल भी कारोबार में हाथ बंटाती रही हैं। इनके दो बच्चे हैं। पिछले साल विजय ने इसी दुकान में ज्वेलरी की भी दुकान खोल दी है। प्रीति जायसवाल के मुताबिक बुधवार आधी रात बाद बदमाश सीढ़ी के सहारे कमरे में घुस आए।

विज्ञापन

लूटपाट के के बाद सहमा व्यापारी का परिवार। - फोटो : अमर उजाला।
सोते वक्त ही पति विजय के सर पर लाठी डंडे से प्रहार कर घायल कर दिया। उनकी चीख सुन हम लोग जागे तो हम लोगों को भी बदमाशों ने मारा पीटा। इतना ही नहीं चारों लोगों को बदमाशों ने रस्सी और साड़ी से बांध दिया। फिर दुकान और कमरे  में जमकर लूटपाट कर भाग निकले।

प्रीति के मुताबिक करीब दो लाख नगद और लाखों के आभूषण बदमाश उठा ले गए। जाते वक्त बदमाश बाहर से दरवाजे की सिटकिनी भी बंद कर दिए। बदमाशों के भागने के बाद किसी तरह से दरवाजा तोड़कर पड़ोसियों को सूचना दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। बदमाशों की खोजबीन की गई, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें