चोरों ने जनवार गांव के समीप 33 हजार केवी की पुरानी लाइन के पांच खंभे का तार काट ले गए। जिससे मेजारोड विद्युत उपकेंद्र की बिजली ब्रेक डाउन हो गई। ऐसे में 30 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। बिजली के अलावा पानी की भी समस्या खड़ी हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि शनिवार आधी रात बाद चोरों ने जनवार गांव के समीप 33 हजार केवी की पुरानी लाइन के पांच खंभे का तार काट ले गए। इसकी जानकारी होने पर रात में ही मेजारोड विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता प्रमोद यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पांच खंभे को मिलाकर कुल 250 मीटर एल्युमिनियम का तार चोर काट ले गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को तहरीर दी गई है।