फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: स्कॉर्पियो की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक अज्ञात घायल

Mon, 23 Feb 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो परिचय। मृतक अटल बिहारी यादव की फोटो फाइल
विज्ञापन
हंडिया कस्बे के कनकपुर गांव के सामने रविवार को सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से सड़क पर खड़े दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक अज्ञात व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

खानापुर निवासी अटल बिहारी यादव(23) पुत्र अच्छे लाल यादव गांव में ही रहकर प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिस करता था। रविवार की सुबह करीब छह बजे मॉर्निंग वॉक करते हुए वह कनकपुर गांव के सामने हंडिया-जंघई मार्ग पर पहुंच गया। वहां पड़ोसी गांव लालापुर अर्जुनपट्टी निवासी सुरेशचंद्र यादव (45) से बात करने लगे।
इसी दौरान जंघई की ओर से तेज रफ्तार से आ रही स्काॅर्पियो ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फौरन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक सुरेश मुंबई में ऑटो चलाता था। एक सप्ताह पहले ही वही घर आया था। उसको दो बेटा एवं तीन बेटियां हैं। पत्नी गीता देवी का रो-रो कर हाल बेहाल है। वहीं मृतक अटल बिहारी की एक बेटी पीहू (4) तथा 2 वर्ष का बेटा है। माता श्यामा देवी तथा पत्नी सरिता मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गईं। कोतवाल नितेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

फोटो परिचय। मृतक अटल बिहारी यादव की फोटो फाइल

फोटो परिचय। मृतक अटल बिहारी यादव की फोटो फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें