फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मनकामेश्वर मंदिर में जींस, पैंट, स्कर्ट में पूजा करने पर लगेगी पाबंदी, सावन से लागू होगा ड्रेस कोड

Sun, 15 Jun 2025 01:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Mankameshwar Mandir Prayagraj : मंदिर में पूजन और अभिषेक में वैदिक परंपरा और विधि-विधान का पालन सुनिश्चित कराने के लिए यमुना तट पर स्थित अति प्राचीन श्री मनकामेश्वर मंदिर में ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी है। यह ड्रेस कोड अगले माह लगने वाले श्रावण माह के पहले दिन से होगा। इसके तहत महिलाएं साड़ी और सलवार सूट पहनकर और पुरुष धोती पहनकर ही पूजन अभिषेक कर सकेंगे। जींस, पैंट, स्कर्ट पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई जाएगी। 
विज्ञापन
श्री मनकामेश्वर मंदिर और महंत ब्रह्मचारी श्रीधरानंद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mankameshwar Mandir News : यमुना किनारे स्थित मनकामेश्वर मंदिर में सावन माह से भक्तों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य होगा। इसके तहत पुरुषों को धोती पहनकर ही मंदिर में पूजन-अभिषेक करना होगा। धोती के साथ वो शर्ट और कुर्ता पहन सकते हैं। इसी तरह महिलाओं को साड़ी या सलवार सूट पहनकर ही पूजन-अभिषेक करना होगा यानी जींस, पैंट, स्कर्ट जैसे कपड़े पहनकर मंदिर में पूजन पर पाबंदी होगी। मंदिर प्रशासन ने पूजन-अभिषेक के दौरान धार्मिक परंपराओं को नियमपूर्वक कराने के लिए यह फैसला लिया है। मंदिर के सभी पुजारियों को इस नियम का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश हैं।

श्री मनकामेश्वर मंदिर के महंत ब्रह्मचारी श्रीधरानंद महाराज ने बताया कि पूजन-अर्चन में वस्त्र का विशेष महत्व होता है। आराध्य के पूजन-अभिषेक के लिए बिना सिले हुए वस्त्र ही पहनने चाहिए। धोती बिना सिला हुआ वस्त्र होता है और इसे पवित्र माना जाता है। इस कारण 11 जुलाई से शुरू हो रहे सावन से पूजन-अर्चन के लिए नए नियमों का पालन सभी के लिए जरूरी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सावन में लागू की गई व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि श्री मनकामेश्वर मंदिर में पूजन-अभिषेक के लिए आने वाले भक्त अगर खुद की धोती पहनकर नहीं आते हैं तो उनके लिए भी व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए मंदिर प्रशासन निशुल्क धोती उपलब्ध कराएगा। विधि-विधान से पूजन-अभिषेक के बाद धोती मंदिर प्रशासन को वापस करना होगा।

दरअसल, श्री मनकामेश्वर मंदिर भगवान शिव का अति प्राचीन मंदिर है। हर दिन यहां बड़ी संख्या में भक्त दूरदराज से पहुंचते हैं। सोमवार के दिन यहां दिनभर भक्तों का तांता लगा रहता है। वहीं सावन में दूरदराज से भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। मान्यता है कि मनकामेश्वर मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन करने पर भगवान शिव भक्तों की हर इच्छा पूरी करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें