भारतीय सैन्य अकादमी ( आईएमए) में 156 वीं पासिंग आउट परेड में 451 कैडेट अधिकारी बने, जो कैडेट अधिकारी बने हैं उसमें प्रयागराज के आर्यन दुबे भी शामिल हैं। आईएमए में गहन प्रशिक्षण के बाद आर्यन अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में देश की सेवा करेंगे। खास बात यह है कि आर्यन अपने परिवार में तीसरी पीढ़ी के अफसर हैं।
दरअसल आर्यन के दादा एसआर दुबे भी सेना से कर्नल के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनके पिता राहुल दुबे भी वर्तमान में कर्नल के पद पर ही कार्यरत हैं। अब इसी क्रम में आर्यन अब सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। आर्यन के पिता कर्नल राहुल दुबे की वर्तमान समय प्रयागराज में ही पोस्टिंग है। वह अभी प्रयागराज स्थित एनसीसी हेड क्वार्टर में तैनात हैं। आर्यन के दादा एसआर दुबे जोंधवल तेलियरगंज में परिवार संग रह रहे हैं।