फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में विस्फोटक की सूचना पर मची खलबली, जंघई मे ट्रेन खड़ी करके ली गई तलाशी

Wed, 27 Mar 2024 12:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कामायनी एक्सप्रेस में बम की सूचना पर खलबली मची रही। एक घंटे से अधिक समय तक तलाशी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध बैग या वस्तु नहीं मिला। कई जिलों की फोर्स के साथ आरपीएफ और जीआरपी के जवान तलाशी में लगे रहे। मौके पर बम निरोधक दस्ते को भी बुला लिया गया था। 
विज्ञापन
बम की सूचना पर कामायनी एक्सप्रेस की तलाशी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया से चलकर कुर्ला तक जाने वाली 11071 कामायनी एक्स्प्रेस ट्रेन में विस्फोटक मिलने की सूचना पर खलबली मच गई. आनन फानन में ट्रेन को जंघई  स्टेशन पर रोकर सघन तलाशी ली गई। बम की सूचना फर्जी निकली। तलाशी के चलते ट्रेन करीब एक घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। 

कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में विस्फोटक होने की सूचना से रेलवे, आरपीएफ और पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। ट्रेन को जंघई जंक्शन स्टेशन पर रोककर पुलिस प्रशासन छानबीन में जुटा हुआ है। बलिया से कुर्ला जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही भदोही से आगे बढ़ी कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि ट्रेन में एक संदिग्ध बैग है। जिसमें विस्फोटक रखा हुआ है। जिससे रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई।

विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब छह बजे जैसे ही ट्रेन जंघई जंक्शन स्टेशन पर पहुंची तो रोककर आरपीएफ, जीआरपी, जंघई चौकी की पुलिस के साथ ही एसओ सरायममरेज और प्रभारी निरीक्षक मीरगंज जौनपुर पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए और ट्रेन की बोगियों में घुसकर तलाशी चलाया। शाम करीब 7.30 बजे तक ट्रेन से किसी प्रकार का कोई विस्फोटक और संदिग्ध बैग जैसी वस्तु नहीं मिल सकी थी। प्रयागराज टीम भी जंघई के लिए रवाना हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें