फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत के साथ हुए हादसे में तो नहीं थी कोई साजिश, 72 दिन पहले वाहन हुआ था दुर्घटना का शिकार, बाल-बाल बचे थे महंत

Sun, 03 Oct 2021 02:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लखनऊ से सीएम योगी से मिलकर लौटते समय महंत नरेंद्र गिरि की कार हो गई थी हादसे की शिकार। कार में महंत के साथ हरि गिरि भी मौजूद थे। घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। सीबीआई इस हादसे को भी महंत को मारने की साजिश का हिस्सा मानते हुए कार चालक से पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की मौत मामले की जांच के दायरे में वह हादसा भी आ सकता है, जिसमें महंत बाल-बाल बचे थे। घटना से 72 दिन पहले हुए इस हादसे में महंत जिस गाड़ी में सवार थे, वह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस दौरान अखाड़े के हरि गिरि भी उनके साथ थे। बाद में काफिले में शामिल दूसरे वाहन में सवार होकर महंत वापस आए थे। सीबीआई अपनी जांच के दायरे में इस हादसे को भी शामिल कर इस बात का पता लगा सकती है कि यह महज हादसा था या इसके पीछे भी कोई साजिश थी।

विज्ञापन

हादसा आठ जुलाई को तब हुआ था जब महंत लखनऊ में सीएम से मिलने गए थे। सीएम से मिलने के बाद प्रयागराज लौटते वक्त सुल्तानपुर-लखनऊ हाईवे पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई थी। एक वाहन से टक्कर लगने के बाद महंत की कार खंभे से जा टकराई थी। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। गनीमत रही कि इस हादसे में महंत बाल-बाल बच गए थे। महंत की मौत का सच जानने में जुटी सीबीआई इस हादसे के बारे में भी जांच पड़ताल कर सकती है। इस मामले में हादसे केवक्त कार चला रहे महंत केड्राइवर से पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन

शव फंदे से उतारने वाले सुमित ने ही दी थी जानकारी
बताया जा रहा है कि महंत की कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी उसी सुमित ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसने महंत के शव को फंदे से उतारने की बात पुलिस अफसरों को दी थी। ऐसे में सीबीआई उससे भी इस मामले में पूछताछ कर सकती है। हादसे की जानकारी उसे कैसे मिली और इसे सोशल मीडिया पर साझा करने के पीछे उसकी मंशा क्या थी, इससे संबंधित सवाल पूछे जा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें