फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : मकान की कुंडी तोड़कर लाखों की चोरी, पुलिस ने किया निरीक्षण

Sun, 10 Sep 2023 12:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नैनी थाना क्षेत्र के अरैल गांव निवासी ऋषि निषाद पुत्र अशोक निषाद के मकान के बगल वाले कमरे में ताला बंद था, जिसमें उनका छोटा बेटा ऋतु निषाद रहता है। शनिवार की रात एक बजे तक लोग जाग रहे थे, उसके बाद सोने चले गए।
विज्ञापन
अरैल में चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनी इलाके के अरैल गांव में दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोर डेढ़ लाख रुपये नकद और करीब पांच लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण उठा ले गए। बगल के कमरे में सो रहे परिजन को घटना की भनक तक नहीं लगी। घटना की जानकारी सुबह हुई। इससे परिवार के लोग सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास छानबीन की और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

विज्ञापन


नैनी थाना क्षेत्र के अरैल गांव निवासी ऋषि निषाद पुत्र अशोक निषाद के मकान के बगल वाले कमरे में ताला बंद था, जिसमें उनका छोटा बेटा ऋतु निषाद रहता है। शनिवार की रात एक बजे तक लोग जाग रहे थे, उसके बाद सोने चले गए। इस दौरान चोर कुंडी तोड़कर अलमारी में रखा डेढ़ लाख रुपये और 20 तोले सोने के आभूषण उठा ले गए। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें