फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: बीपीएल राशन कार्डधारकों का भी बनेगा आयुष्मान गोल्डन कार्ड

Sat, 09 Sep 2023 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच लाख रुपये तक करा सकेंगे इलाज, डिप्टी सीएम ने वीसी के माध्यम से आयुष्मान भव योजना का किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। शासन ने बीपीएल (सफेद) राशन कार्डधारकों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड जारी करने का निर्णय लिया है। जिले में वर्तमान में 504,775 बीपीएल राशनकार्ड धारक हैं। शनिवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आयुष्मान भव योजना वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया। 13 सितंबर से बीपीएल राशनकार्ड के प्रत्येक लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने वीसी के माध्यम से शनिवार सुबह 11 बजे आयुष्मान भव योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत बीपीएल परिवार के लाभार्थियों गोल्डन कार्ड जारी करने का सीएमओ को आदेश दिया। उन्होंने कहा कि 17 से 30 सितंबर तक उन लोगों का गोल्डन कार्ड जारी किया जाए जिनके परिवार में छह से अधिक सदस्य हैं।
विज्ञापन

अक्तूबर में उन पात्र गृहस्थी परिवार के सदस्यों का गोल्डन कार्ड निर्गत किया जाए, जिनके घर में चार से अधिक सदस्य हैं। जिले में वर्तमान में 504,775 बीपीएल राशनकार्ड धारक हैं। सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ल ने बताया कि 13 से 30 सितंबर तक अभियान चलाकर लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा। इस दौरान महिला अस्पताल सीएमएस डाॅ.रीना प्रसाद, मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. रमेश पांडेय, डिप्टी सीएमओ डॉ. एस हैदर, सुधाकर सिंह, विवेक, अंजनी और विकास त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
शनिवार को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में बनेगा कार्ड
डिप्टी सीएम ने सीएमओ को आदेश दिया कि प्रत्येक शनिवार को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तो रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कैंप लगाकर लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड निर्गत कराया जाए। इसके लिए किसी को परेशान न किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें