फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांचल के युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के रहने वाले विशाल सिंह (25) की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में करेली के जीटीबी नगर में मिली। विशाल के गले में रस्सी थी लेकिन उसका शव जमीन पर पड़ा हुआ था। पुलिस का कहना है कि उसने फांसी लगाई है। भार पड़ने से रस्सी टूट गई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घर वालों के बृहस्पतिवार को यहां पहुंचने की संभावना है। उसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के रहने वाले विशाल सिंह अपने जीजा विनोद कुमार के साथ करेली के जीटीबी नगर में किराये के मकान में रहता था।
विनोद एक पखवारे पहले अपने गांव चला गया था। तब से विशाल अकेले ही रह रहा था। बुधवार को घर वालों ने विशाल के मोबाइल पर फोन करना शुरू किया लेकिन उसका फोन नहीं रिसीव हुआ। जब घंटों बीत गए और यही स्थिति बनी रही तो घर वालों ने मकान मालकिन को फोन कर विशाल के कमरे में देखने को कहा। जब मकान मालकिन पहुंची तो अंदर से दरवाजा बंद था। काफी देर तक खटखटाने के बाद जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो उन्होंने आस पास के लोगों को बुलाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस ने दरवाजा कटवाया। अंदर का दृश्य देखकर सभी चौंक गए। विशाल के गले में रस्सी थी लेकिन उसका शव जमीन पर पड़ा हुआ था।
कुछ लोगों ने शव देखकर हत्या की आशंका भी जताई। तुरंत उसके घर वालों को बताया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि विशाल ने फांसी ही लगाई थी। भार पड़ने से संभवत: रस्सी टूट गई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घर वाले जैसी भी रिपोर्ट दर्ज कराएंगे, रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया में विशाल ने फांसी लगाकर जान दे दी है। संभवत: रस्सी टूटने से शव नीचे गिर गया। घर वालों के आने के बाद पोस्टमार्टम होगा। उसमें सब साफ हो जाएगा। सत्येंद्र तिवारी, सीओ प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें