फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर वालों से झगड़ा कर युवक पुल से कूदा, लाश मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
घर वालों से झगड़ा कर युवक पुल से कूद खुदकुशी की
विज्ञापन

0 रविवार को नदी से मिली लाश
प्रयागराज। मधवापुर बैरहना के रहने वाले आशुतोष जायसवाल ने 17 फरवरी की रात नए यमुना पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घरवालों को इस बात की जानकारी ही नहीं थी। उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को उसका शव नदी में उतराया तो लोगों को पता चला।
विज्ञापन

मधवापुर का रहने वाला आशुतोष जायसवाल 17 फरवरी की रात कहीं से शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा तो घर वालों उसे डांट दिया। वह झगड़ा करने लगा। विवाद बढ़ता गया और आशुतोष घर से निकल गया। परिजनों ने सोचा कि किसी रिश्तेदार या दोस्त के घर गया होगा। अगले दिन सभी जगह पता किया गया लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला तो थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। घरवालों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह खुदकुशी कर लेगा। रविवार की शाम पुल के पास शव पानी में उतराने लगा तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच घर वालों को किसी शव के मिलने की सूचना मिली तो वह भी मौके पर पहुंचे। शव आशुतोष का ही था। एसओ मनोज यादव ने बताया कि 17 फरवरी की रात मछुआरों को पुल से कुछ गिरने की आवाज आई थी लेकिन रात होने के कारण पता नहीं चल पाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें