नकल विहीन बोर्ड परीक्षाएं कराने की तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं। ज्यादातर परीक्षा केंद्रों को कंट्रोल रूम से संबद्ध किया जा चुका है। बाकी बचे केंद्र भी जल्दी ही जोड़ लिए जाएंगे। हम पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सभी कार्य समय से किए जा रहे हैं। - दिब्यकांत शुक्ल, सचिव, उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज।
बोर्ड के सचिव ने किया निरीक्षण, नकल विहीन परीक्षा की तैयारियां परखीं
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय कार्यालय निरीक्षण कर बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पता चला कि अभी 40 फीसदी परीक्षा केंद्रों को कंट्रोल एंड कमांड सिस्टम से नहीं जोड़ा जा सका है।बोर्ड के सचिव ने इस दौरान अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा भी की। अफसरों को उन्होंने आगाह किया कि सभी विद्यालयों में समय से प्रवेश पत्र और ओएमआर शीट को पहुंचा दिए जाएं।