इलाके की एक महिला ने बताया कि उसके बेटे प्रयागराज शहर में रहकर ऑटो चलाते हैं। गांव में वह पति के साथ रहती है। महिला के मुताबिक 16 जनवरी की रात वह घर पर सो रही थी। इस दौरान तीन दबंग लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुंचे व उसके पति को बंधक बना लिया। पति के सामने ही उससे दुष्कर्म किया गया।
जाते वक्त दबंगों ने धमकी दिया कि पुलिस से शिकायत की तो बेटों को जान से मार देंगे। गुरुवार को बेटे घर लौटे तो उसने आपबीती बताई। महिला के बेटे ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। मामले में इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह का कहना है शिकायत मिली है, जांच में दोनों पक्षों में रंजिश की बात सामने आई है, छानबीन के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।