फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरजीत के जादू से ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची महिला हॉकी टीम

Mon, 02 Aug 2021 07:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • एनसीआर के प्रयागराज मंडल में तैनात हैं भारतीय महिला हॉकी टीम की दो खिलाड़ी
  • कोच पुष्पा श्रीवास्तव की देखरेख में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक पहुंचीं
विज्ञापन
गुरजीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीआर के प्रयागराज मंडल में तैनात हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर की सफलता पर आज पूरा देश गदगद है। पंजाब के एक किसान परिवार में जन्मीं और पली-बढ़ीं गुरजीत कौर का हुनर प्रयागराज में ही निखरा। एनसीआर की हॉकी कोच पुष्पा श्रीवास्तव की देखरेख में ही गुरजीत कौर ने हॉकी की बारीकियां सीखीं। गुरजीत ने टोक्यो ओलंपिक में अपनी स्टिक के जादू से देश की महिला हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। 

विज्ञापन


अमृतसर जिले के मियादी कला गांव की रहने वालीं गुरजीत कौर एनसीआर के प्रयागराज मंडल में सीनियर क्लर्क के रूप में तैनात हैं। सोमवार को गुरजीत कौर ने टोक्यो ओलंपिक में आस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र गोल दागा। मिडफील्डर गुरजीत द्वारा 22वें मिनट में किए गए गोल के दम पर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

प्रयागराज से गुरजीत कौर के जुड़ाव की बात करें तो वह अगस्त-सितंबर 2016 में एनसीआर में तैनात हुईं। एनसीआर की हॉकी कोच पुष्पा श्रीवास्तव की देखरेख में उन्होंने सफलता के नए आयाम स्थापित किए। कोच पुष्पा श्रीवास्तव बताती हैं कि 2016 में तैनाती के बाद गुरजीत कौर ने एनसीआर की टीम से खेला। इसी दौरान उनका चयन भारतीय रेलवे टीम में हुआ। इसके बाद वह राष्ट्रीय टीम के कैंप में चयनित हो गईं। कुछ समय बाद वह भारतीय टीम में शामिल हुईं और बाद में टोक्यो ओलंपिक तक का सफर तय किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

prayagraj news : गुरजीत कौर। - फोटो : prayagraj
निशा ने भी शानदार खेल दिखाया
एनसीआर के प्रयागराज मंडल में सीनियर क्लर्क के रूप में में तैनात निशा कुमारी ने भी आस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार खेल दिखाया। मिडफील्डर के रूप में उन्होंने आस्ट्रेलिया टीम के कई हमलों का आसानी से बचाव किया। निशा के प्रयास से आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारतीय टीम पर हावी नहीं हो सकीं। 

सोशल मीडिया पर छाईं गुरजीत कौर
भारतीय महिला हॉकी टीम की आस्ट्रेलिया पर जीत के बाद गुरजीत कौर सोशल मीडिया पर छा गईं। रेलवे की ओर से ट्वीट कर उन्हें बधाई दी गई। इससे पहले भारतीय टीम की लगातार तीन हार के बाद एक मैच में गुरजीत कौर सोशल मीडिया में निशाने पर आ गईं थीं। इस मैच में उन्होंने पेनॉल्टी स्ट्रोक के साथ गोल करने के कई अन्य मौके गंवाए थे। सोमवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उन्होंने अपने प्रदर्शन से  आलोचकों को भी तारीफ करने के लिए विवश कर दिया। 

एनसीआर के जीएम ने दी बधाई
एनसीआर के नए जीएम प्रमोद कुमार ने चीयर फॉर इंडिया के तहत गुरजीत कौर और निशा कुमारी की फोटो के साथ सेल्फी ली। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही कहा कि भारतीय टीम स्वर्ण जीतकर लौटेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें