फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलो, हेलो, पापा! इसने ही मुझे गोली मारी है, मोबाइल की वाइस रिकार्डिंग ने खोला भाई को गोली मारने का राज

Wed, 11 Nov 2020 09:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : नैनी में बहन की गोली से घायल युवक का एसआरएन में इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

हेलो, हेलो! पापा, इसने ही मुझे गोली मारी है...यह बोलते हुए खून से लथपथ 17 साल का अमरेंद्र सिंह दर्द से बेहाल होकर पिता से फोन पर ही बिलख पड़ा था, लेकिन निर्दयी बनी बहन ने इतना कहते हुए न केवल उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया बल्कि अपने इंस्पेक्टर पिता को अपनी सफाई भी दे डाली।

विज्ञापन



अपने दोनों बच्चों की करतूत सुनकर हतप्रभ इंस्पेक्टर सभाजीत सिंह को जब कुछ नहीं सूझा, तो उन्होंने कहा कि ठीक है, उसे अस्पताल ले जाओ और पिस्टल छिपा दो ताकि पुलिस के हाथ न लगे। यह सुनते ही बेटी ने पिस्टल को ले जाकर बेड के कवर्ड में डाल दिया और गहनों को आलमारी से निकालकर रसोई घर में बिखेर दिया।

prayagraj news : नैनी के चकरघुनाथ मुहल्ले में छात्र को गोली मारने की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : prayagraj
पुलिस के हत्थे लगी इंस्पेक्टर सभाजीत सिंह और उनके बच्चों तथा पत्नी के बीच हुई बातचीत की रिकार्डिंग ने ही इस घटना का पूरा राज खोल दिया और महज एक घंटे में पुलिस ने खुलासा कर दिया। इंस्पेक्टर सभाजीत सिंह के घर में मंगलवार शाम को जो भी घटना हुई थी, उसके बारे में उन्हें तत्काल फोन करके पहले पत्नी, फिर बेटी और बेटे ने बताया था।

इसकी वाइस रिकार्डिंग उनकी बेटी के मोबाइल पर थी, जिसे उसने डिलीट कर दिया था। आईपीएस सोमेंद्र मीणा ने जब उसका मोबाइल लेकर चेक किया तो कई व्हाट्सएप चैटिंग, इंस्टाग्राम के मैसेज डिलीट मिले थे। पुलिस उन्हें रिकवर कराने की कोशिश में लगी थी, तभी पुलिस को एक वाइस रिकार्डिग के डिलीट होने की भनक लग गई। जिसके बाद सीओ करछना ने तत्काल उस वाइस रिकार्डिंग को रिकवर कराया।

prayagraj news : नैनी के चकरघुनाथ मुहल्ले में छात्र को गोली मारने की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : prayagraj
रिकार्डिंग रिकवर होने के बाद सारा राज खुल गया। सीओ करछना सोमेंद्र मीणा ने बताया अगर वाइस रिकार्डिंग के डिलीट होने की जानकारी न मिलती और उसे रिकवर न कराया जाता तो इसका खुलासा हो पाना मुश्किल था। हालांकि पिस्टल कहां से आई और घटना की वजह क्या थी, इस बारे में पुलिस वाले अभी तक पुलिस कुछ नहीं बोल रही है। कुछ लोगों ने बताया कि लड़का आईपीएल में सट्टा खेलता था, उसमें हारने की वजह से घर में विवाद होता था, तो कुछ लोग और ही कहानी बता रहे हैं। 
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सीओ करछना के लिए पहला केस था, जो तत्काल सुलझ गया

22 सितंबर को करछना सर्किल इंचार्ज बने आईपीएस ट्रेनी सोमेंद्र मीणा के लिए मंगलवार रात की घटना न केवल चैलेजिंग थी, बल्कि उनके कैरियर की ऐसा पहला ब्लाइंड केस था, जो विभाग के ही एक कर्मचारी की नाबालिग बेटी और बेटे से जुड़ा होने की वजह से बेहद संवेदनशील भी था। उनका कहना था कि पहले ही उनका ध्यान मोबाइल पर गया था।


लड़की, उसकी मां के कहने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे थे, बाहर पूछताछ कर रहे थे लेकिन घटना का जो मोटिव था, जिस तरह से कमरे में लैपटाप समेत अन्य महंगे सामान पड़े थे, उस अनुसार लूट की घटना कहीं से स्पष्ट नहीं हो रही थी। इसीलिए लड़की का मोबाइल लेकर खंगालना शुरू किया तो वाइस रिकार्डिंग हाथ लग गई। सीओ ने बताया कि अभी आज लड़की के मोबाइल की काल डिटेल्स नहीं आ पाई है। उसके आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि घटना की असली वजह क्या है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें