फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अभियान चला हटाईं दुकानें, दूसरे दिन फुटपाथ पर फिर सजीं

Sat, 11 Apr 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर राजमार्ग पर नए यमुना पुल से लेकर टीएसएल रेलवे क्रॉसिंग तक नगर निगम की टीम ने बुधवार और बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर फुटपाथ से दुकानें हटाईं। शुक्रवार को फिर से फुटपाथ पर दुकानें सज गईं। आरोप है कि विभाग अभियान के नाम पर फुटपाथ दुकानदारों का चालान काटता है। कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से सप्ताह में एक दिन नैनी में पटरी पर दुकान लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। इसके लिए मुख्यालय से अतिक्रमण विरोध दस्ता आता है। जो कार्रवाई के साथ ही दुकानदारों को फुटपाथ पर दुकान न लगाने का अल्टीमेटम देते हुए चालान काटता है। बुधवार व बृहस्पतिवार को भी मिर्जापुर राजमार्ग पर अभियान चलाया गया। लेकिन, शुक्रवार को फिर से फुटपाथ पर दुकानें सज गईं।
लोगों का कहना है कि कार्रवाई के नाम पर केवल चालान किया जाता है। बाजार के अंदर आधी सड़क तक बड़े व्यापारी दुकान लगाते हैं लेकिन नगर निगम उनपर कोई कार्रवाई नहीं करता है। फुटपाथ पर दुकान लगाकर गुजारा करने वालों पर ही नगर निगम कार्रवाई करता है।
विज्ञापन

फुटपाथ पर कब्जा करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाता है। अगर अभियान के बाद फिर से पटरी पर दुकानें सज रही हैं तो दुकानदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। - अखिलेश त्रिपाठी, जोनल अधिकारी नगर निगम जोन पांच।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें