महाकुंभ से पहले करोड़ों की लागत से प्रयागराज-वाराणसी को जोड़ने वाले गंगा नदी के ऊपर बने शास्त्री पुल की दोनों लेन की सड़क पिछले तीन दिन हुई बारिश में ध्वस्त हो गई।
महाकुंभ से पहले करोड़ों की लागत से प्रयागराज-वाराणसी को जोड़ने वाले गंगा नदी के ऊपर बने शास्त्री पुल की दोनों लेन की सड़क पिछले तीन दिन हुई बारिश में ध्वस्त हो गई। जबकि सावन माह खत्म होते ही दक्षिणी लेन पर हुई 72 से ज्यादा पैचिंग 20 दिन में ही दोबारा उखड़ गईं। पुल पर जलभराव से भी लोगों का आवागमन बाधित होता है।
विज्ञापन
झूंसी से प्रयागराज की ओर जाने वाली लेन पर सरिया दिखने लगी है। कांवड़ यात्रा से पहले अमर उजाला ने शास्त्री पुल के ध्वस्त सड़क की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की तो टूटे हिस्से की पैचिंग की गई थी। इसी प्रकार शहर से झूंसी की ओर आने वाले पुल के मार्ग पर तो अनगिनत गड्ढे हो गए हैं। लगातार हो रही बारिश से सड़क के गड्ढों में जलभराव होने से लोगों को आवागमन परेशानी हो रही है। वहीं, लोक निर्माण विभाग समस्या को लेकर उदासीन है।