फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIIT Allahabad : दीक्षांत समारोह में 22 पदक से सम्मानित होंगे ट्रिपलआईटी के छात्र

Wed, 27 Aug 2025 06:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) के दीक्षांत समारोह में 22 पदक से मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से छह दानदाता भी शामिल हैं।
विज्ञापन
ट्रिपलआईटी इलाहाबाद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) के दीक्षांत समारोह में 22 पदक से मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से छह दानदाता भी शामिल हैं। 13 सितंबर को समारोह में विभिन्न पाठ्यक्रम के 619 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी। समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के चेयरमैन प्रो. टीजी सीताराम और विशिष्ट अतिथि जैनकोवल स्ट्रैटेजिक सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड मुंबई के अध्यक्ष दीपक घैसास और मोर्गन स्टालिन के उपाध्यक्ष कमलेश लाहोटी होंगे।

विज्ञापन


कुल 22 पदकों में से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के छात्र शिखर अग्रवाल को दो स्वर्ण पदक और बीटेक आईटी की अंजली सिंह, एम टेक ईसीई के आयुष मौर्य, एमबीए की मित्रा प्रणय पंडी, एम टेक आईटी की आकृति सिंह को एक-एक स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। वहीं, बीटेक आईटी के ईशान ओबेरॉय, बीटेक ईसीई के शुभांकित पांडेय, एम टेक आईटी की अनन्या गुप्ता, एमबीए की स्नेहा अम्बष्ट, ऋषित कनौजिया को रजत पदक से सम्मानित किया जाएगा और बीटेक आईटी के रितेश कुमार गुप्ता, एमबीए के सत्यम त्रिपाठी ऋषभ भारद्वाज विशाल चौधरी और प्रखर जैन को कांस्य से पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनके अतिरिक्त प्रकृति वशिष्ठ, ईशान ओबेरॉय, शुकांक्षी शर्मा, सना तरन्नुम और जय मोरियानी को दानदाता पदक से सम्मानित किया जाएगा। 619 विद्यार्थियों में से बीटेक के 428, एमटेक एमबीए के 174, डूयल डिग्री के चार और एचडी के 13 विद्यार्थी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें