फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गंदगी के ढेर से बीमारी के संक्रमण की आशंका

Mon, 09 Mar 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय बाजार में जगह-जगह लगे कूड़े और गंदगी के ढेर से स्थानीय लोगों में बीमारी फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि ग्राम पंचायत की ओर से समय-समय पर सफाई अभियान चलाए जाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

मंसूराबाद के क्षेत्र पंचायत सदस्य तीरथ लाल केसरवानी ने कहा कि यहां तैनात सफाईकर्मी महिला हैं जो कम ही आती हैं। इससे बाजार में गंदगी बढ़ती ही जाती है। बाजार के दिलीप पुष्पाकर, पवन मोदनवाल, अमन मोदनवाल, ज्ञानचंद केसरवानी आदि ने प्रशासन से मांग की है कि मंसूराबाद में नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में एडीओ पंचायत रामवीर सिंह ने कहा कि मंसूराबाद में रोस्टर के तहत सफाई होती है। कहीं गंदगी है तो उसे साफ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें