फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: भूमि खाली कराने गई राजस्व टीम पर हमला, ईंट-पत्थर चलाकर भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश पर एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में ग्रामसभा की सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने गई राजस्व टीम पर 14 अक्तूबर को हमला किया गया। राजस्व टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों के विरोध करने पर उन्हें ईंट-पत्थर लेकर दौड़ा लिया गया। मामले में लेखपाल की तहरीर पर बृहस्पतिवार को पांच महिला समेत 11 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एफआईआर के अनुसार लेखपाल महेश मिश्रा ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर ग्राम अकबरपुर, मिर्जापुर में 14 अक्तूबर को राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम भूमि से अवैध मजार और कब्जा हटाने पहुंची थी। नायब तहसीलदार पियूष कुशवाहा, राजस्व निरीक्षक रामकृष्ण मिश्रा और क्षेत्रीय लेखपाल महेश मिश्रा की मौजूदगी में कब्जा हटाया गया था।
इसी बीच दोपहर करीब साढ़े दो बजे ग्राम के ही अशोक कुमार ने ग्रामीणों को उकसाकर भूमि पर दोबारा कब्जा कर लिया है। जब राजस्व टीम पुलिस के साथ पहुंची तो अशोक कुमार, गनेश, चोखे लाल, रमेश, नरेश, महेश प्रसाद व महिलाओं समेत 10 से 15 लोग ईंट-पत्थर लेकर हमलावर हो गए। प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, गालीगलौज और हमला का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें