फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नगर निगम सदन में रखा जाएगा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का प्रस्ताव नगर निगम सदन की बैठक में रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि झलवा में जमीन देखी जा रही है। खेल विभाग को यह जमीन निगम की ओर से जमीन दी जाएगी। इसके अलावा बैठक में आध्यात्मिक विश्वविद्यालय समेत कई अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन

नगर निगम सदन की बैठक 16 अप्रैल को संभावित है। तारीख तय नहीं है लेकिन इसे ध्यान में रखकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें पिछले दिनों कैबिनेट में स्वीकृत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, आध्यात्मिक विश्वविद्यालय समेत कई प्रस्ताव शामिल हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के मानक को ध्यान में रखते हुए झलवा के अलावा कई भूखंड भी देखे जा रहे हैं। हालांकि, स्टेडियम का निर्माण खेल विभाग की ओर से कराया जाएगा। इसी तरह से आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के लिए भी निगम जमीन उपलब्ध कराएगा। इसके लिए नैनी में जमीन देखे जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, इसका निर्माण भी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से कराए जाने की तैयारी है। इसके लिए महापौर ने केंद्रीय मंत्री को पत्र भी सौंपा है।
विज्ञापन

सदन में तीन मल्टीलेवल कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स एवं पार्किंग स्थलों के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। मल्टीलेवल पार्किंग, घंटाघर, बहादुरगंज एवं लक्ष्मी टॉकीज के पास प्रस्तावित हैं। सदन में मंजूरी के बाद इनके निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। इसके बाद संबंधित क्षेत्रों में वाहनों की पार्किंग के साथ जाम की समस्या से भी कुछ राहत की उम्मीद है।
बैठक में यमुना नदी पर वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट, रामसेतु, विस्तारित क्षेत्रों में तालाबों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण समेत कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें