फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या पर फैसला से पहले प्रमुख सचिव ने देखी तैयारी

विज्ञापन
The principal secretary saw preparations before the decision on Ayodhya
विज्ञापन
प्रयागराज। अयोध्या में राम मंदिर-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले जिले के प्रभारी अधिकारी प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ.रजनीश दुबे तीन दिनी दौरे पर हैं। पहले दिन बृहस्पतिवार को उन्होंने मेडिकल कालेज और एक गांव के निरीक्षण के साथ जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। नोडल अधिकारी ने अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद शांति व्यवस्था तथा सौहार्द बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन की ओर से की गई तैयारियों को भी परखा।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव की डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, एसएसपी सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज समेत अन्य अफसरों के साथ सर्किट हाउस में हुई बैठक में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के परिप्रेक्ष्य में विस्तार से चर्चा हुई। प्रमुख सचिव सुरक्षा व्यवस्था के साथ सौहार्द बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की बिंदुवार समीक्षा की। प्रमुख सचिव धार्मिक संगठनों की बैठकों तथा सोशल मीडिया पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में अपराध तथा पुलिस की कार्रवाई की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोई भी बड़ा अपराधी घूमता न पाया जाए। जघन्य अपराध में विवेचना जल्द पूरी कर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाए। प्रमुख सचिव ने बहादुरपुर के कटिया गांव का निरीक्षण भी किया तथा चौपाल लगाकर ग्रामीणों से योजनाओं की बाबत जानकारी ली।
धार्मिक स्थलों पर तैनात रहेंगे नागरिक सुरक्षा के सदस्य
प्रयागराज। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में नागरिक सुरक्षा कोर के छह हजार सदस्यों की बड़ी भूमिका होगी। एडीजी सुजीत पांडेय, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बृहस्पतिवार को कोर के सदस्यों के साथ बैठक की और उनकी भूमिका से अवगत कराया। एडीजी ने जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से उठाए जा रहे कदमों की बाबत जानकारी दी। प्रशासन के साथ समन्वय बनाते हुए सदस्यों की मंदिर, मस्जिद, मजार, चर्च, गुरुद्वारों पर तैनाती की जा रही है। एडीजी ने रात में दो से सुबह छह बजे के बीच थानों पर वार्डेंस फायर फायटरों की तैनाती की बात कही। इसके लिए उन्होंने ऐसे वार्डेंस की सूची बनाने का निर्देश दिया। बैठक में एडीएम प्रशासन वीएस दुबे, एसपी सिटी ब्रजेश श्रीवास्तव, चीफ वार्डेन अनिल कुमार, डिप्टी चीफ सादिक हुसैन सिद्धिकी, उपनियंत्रक ओंकर शर्मा, स्टाफ आफिसर रवि शंकर द्विवेदी, महेंद्र सक्सेना, रामजी पांडेय, मो.याकूब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
मदरसों से निकलेगा सद्भावना का संदेश
0 अयोध्या मामले में निर्णय के परिपेक्ष्य में मदरसों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों की शनिवार को बैठक बुलाई गई है। एमएनएनआईटी के सभागार में दिन में एक बजे होने वाली बैठक की अध्यक्षता डीएम भानुचंद्र गोस्वामी करेंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शिव प्रकाश तिवारी ने बताया कि बैठक में सभी मदरसा के प्रधानाचार्य तथा प्रबंधक मौजूद रहेंगे तथा उनके साथ जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें