सिविल सर्विसेज परीक्षाओं की तैयारी का मूलमंत्र है हौसला, दुनिया का बड़े से बड़ा खिलाड़ी अगर हौसला हार जाए तो उसकी हार निश्चित है। प्रतियोगी छात्रों के मन में कौंधने वाली इन्हीं समस्याओं के निस्तारण को जीएस वर्ल्ड की ओर से प्रयाग संगीत समिति में प्रेरणा संवाद-2017 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद प्रतियोगी छात्रों ने मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय संबंधों के प्रख्यात विशषेज्ञ पुष्पेश पंत और प्रख्यात भूगोलवेत्ता प्रो. माजिद हुसैन से कई प्रश्न पूछे, जिनका जवाब देकर युवाओं को सफलता का मार्ग दिखाया।
रविवार को प्रयाग संगीत समिति का सभागार प्रतियोगी छात्रों से भरा था। छात्रों ने सिविल सर्विसेज में आने वाली समस्याओं केनिस्तारण को लेकर मुख्य अतिथियों से विभिन्न प्रश्नों पर संवाद किया। प्रश्नों का उत्तर देते हुए अंतरराष्ट्रीय संबंधों के प्रख्यात विशषेज्ञ पुष्पेश पंत ने जीवन के संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए हौसला न हारने की बात कही। उन्होंने कहा कि कभी इलाहाबाद सिविल सर्विसेज की तैयारी का गढ़ रहा था, अब उस खोए हुए सम्मान को जीएस वर्ल्ड संस्था वापस लौटने का कार्य कर रही है। प्रख्यात भूगोलवेत्ता प्रो. माजिद हुसैन ने मुख्य परीक्षा में उत्तर लेखन केपहलुओं पर प्रकाश डाला।
जीएस वर्ल्ड केअकादमिक निदेशक दीपक कुमार ने पीसीएस परीक्षा केनए पैटर्न की तैयारी की रणनीति पर चर्चा कर प्रतियोगी छात्रों से अनुभव साझा किए। सिविल सेवा 2016 में चयनित हेमंत सली (रैंक 88), आशुतोष कुमार राय (रैंक 500) और आईआरएस उग्रसेन धर द्विवेदी ने भाग लिया। हेमंत सती ने सिविल सेवा परीक्षा केतैयारी के संदर्भ में आने वाली चुनौतियों, अवसरों एवं आकांक्षा से प्रेरित पहलुओं का उल्लेख किया। इन्होंने हिंदी माध्यम के छात्रों के मन में व्याप्त अंग्रेजी के प्रति हौवे को दूर करने के लिए विभिन्न उपाए बताए। आशुतोष कुमार राय ने सी-सैट में न्यूनतम अंक अर्हता प्राप्त करने के लिए आवश्यक रणनीति सुझाए। इस कार्यक्रम में जीएस वर्ल्ड के प्रबंध निदेशक नीरज सिंह ने सिविल सेवा केतैयारी के लिए उकृष्ट मार्गदर्शक एवं संसाधन उपलब्ध कराने का संकल्प व्यक्त किया। अर्थव्यवस्था के प्रख्यात मार्गदर्शक राजू सिंह ने विद्यार्थियों को सफलता केगुर बताए।